राजगढ़ में सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण:26 जनवरी को ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम, एक्सीलेंस स्कूल में भारत पर्व

राजगढ़ जिले का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह सुबह 9 बजे शुरू होगा, जिसमें कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और जिलेवासियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:55 बजे मुख्य अतिथि के आगमन से होगी। ठीक 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके बाद 9:01 बजे राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। इसके बाद 9:06 बजे परेड का निरीक्षण किया जाएगा और 9:25 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। ऐसा रहेगा कार्यक्रम
सुबह 9:35 बजे मार्च पास्ट और सलामी दी जाएगी। इसके बाद 9:40 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। 9:45 बजे विभिन्न विभागों द्वारा जिले की उपलब्धियों को दर्शाती आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम में 10 बजे पीटी प्रदर्शन होगा, जबकि 10:20 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक दलों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सुबह 10:50 बजे पुरस्कार वितरण के साथ मुख्य समारोह का समापन होगा। गणतंत्र दिवस की शाम को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर राजगढ़ में ‘भारत पर्व’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *