धार के भाजी बाजार में मारपीट, वीडियो:9 नामजद और 11अज्ञात समेत 20 पर केस दर्ज

धार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भाजी बाजार में शनिवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर थप्पड़ और मुक्के चलाते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट के कारण इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद दोनों ओर से मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 9 लोगों के नामजद और 11 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर केस दर्ज
भाजी बाजार निवासी शकीला बी, पति नसीर बागवान की शिकायत पर पुलिस ने बाला बागवान, जिशान, दिलशाद, सोहेल बिल्ला और उनके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, दूसरी ओर गुलमोहर कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय जिशान की शिकायत पर साजिद, नावेद, समीर, बसीर उर्फ बच्चु, अल्ताफ और अन्य साथियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *