बालोद| राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा में कार्यक्रम होगा। नये मतदाताओं का सम्मान कर सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। इस दौरान निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ, बीएलओ सम्मानित होंगे।


