पटना/ बैकुंठपुर | कोरिया जिला मुख्यालय के पटना थाना क्षेत्र के ग्राम कटकोना के मस्जिद मोहल्ला में सूने मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में प्रार्थी चन्द्रकांत सोलंकी पिता सुरेंद्र कुमार (25) की शिकायत पर पटना थाना में पुलिस ने चोरों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 20 जनवरी को प्रार्थी अपने परिवार के साथ ग्राम सांवारावा स्थित नाना पुरुषोत्तम सोनवानी के घर दशगात्र और चंदन पान कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। परिवार शाम 8 बजे जब लौटा तो घर का मुख्य ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर अलमारी का गेट भी क्षतिग्रस्त था।


