राजिम| नगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सुबह 9:30 बजे से वार्षिकोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पालिका और समस्त अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आमंत्रण दिया गया है। मुख्य अतिथि आरबी शर्मा (सेवानिवृत्त प्राचार्य) होंगे। अध्यक्षता राघोबा महाड़िक (अध्यक्ष संचालन समिति) करेंगे।


