अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:देवास से कन्नौद जा लौट रहा था, बरोठा के पास हादसा

देवास-बरोठा मार्ग पर बरखेड़ा के समीप हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना शनिवार रात को हुई। कन्नौद निवासी भरत शर्मा अपने साथी नितिन पटेल के साथ बाइक से देवास से कन्नौद जा रहे थे। बरखेड़ा कोतापाई के पास उनके दोपहिया वाहन को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भरत शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि नितिन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में नितिन पटेल का उपचार किया गया। रविवार सुबह भरत शर्मा का पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भरत कन्नौद के रहने वाले थे और पत्रकारिता करते थे। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है कि यह कैसे हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *