बीकानेर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर चोरी का आरोप:ढाई लाख रुपए की चोरी में पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस मामले की पूछताछ में जुटी

बीकानेर के एक पेट्रोल पंप पर चोरी के मामले में पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। अब तक दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन अब तीसरी गिरफ्तारी एक महिला की हुई है, जिसके सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फॉलोअर है। पुलिस की जांच में चोरी के रुपए का उपयोग करने में इसी महिला की भूमिका रही है। घटना बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके की है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निकली चोर नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि कुछ महीने पहले पंडित धर्मकांटा के पास स्थित पेट्रोल पंप से अज्ञात व्यक्ति ढाई लाख रुपए चोरी करके ले गया। ये घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया और बाद में दूसरे युवक को पकड़ा। जांच अभी चल ही रही थी कि गिरफ्तार युवकों में एक की पत्नी भी चोरी में लिप्त पाई गई। सात अगस्त 2024 को हुई इस चोरी में तीनों शामिल थे। दरअसल, ये लोग अनाज मंडी के सामने स्थित एक होटल में रुके हुए थे। कुछ दिन तक रेकी करने के बाद बज्जू के रहने वाले राहुल बिश्नोई (22) ने काउंटर को खाली देखकर वहां से ढाई लाख रुपए चोरी कर लिए। राहुल ने अपना चेहरा ढक रखा था लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राहुल से पूछताछ के आधार पर अनिल बिश्नोई (26) निवासी रावला को गिरफ्तार किया गया। निशा नाम से बना रखा है अकाउंट इन दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। इस घटना में एक महिला भी शामिल है। ये महिला अनिल बिश्नोई की पत्नी निशा बिश्नोई थी। निशा सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। उसके इंस्टाग्राम के अकाउंट “निशा बिश्नोई निशा” पर एक लाख दस हजार फॉलोअर है। यूट्यूब पर भी उसका अकाउंट है लेकिन वहां फॉलोअर ज्यादा नहीं है। चोरी के बाद महंगे होटल में रुके थानाधिकारी विक्रम ने बताया कि चोरी के बाद ये लोग सूरतगढ़ के एक महंगे होटल में कुछ दिन के लिए रुके। इससे पहले बीकानेर के होटल में भी चार-पांच दिन तक रुके थे। मोबाइल का उपयोग कॉल के लिए नहीं करती, सिर्फ वॉट्सऐप कॉल करती है ताकि पकड़ में नहीं आए। चोरी से मिले रुपए का दुरुपयोग करने में इसी की भूमिका बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *