शौर्य वंदन में स्टूडेंट्स ने देखे के सैन्य हथियार:सेना की हथियार व उपकरण प्रदर्शनी में 5 हजार से अधिक स्टूडेंट्स हुए शामिल

एलन इंस्टीट्यूट और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी रविवार को शुरू हुई। कार्यक्रम के तहत भारतीय सेना के हथियार व उपकरणों की प्रदर्शनी लैंडमार्क सिटी स्थित सम्यक कैंपस में लगाई गई। इस प्रदर्शनी में 5 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए। यहां राइफल्स, माइंस, रोबोट मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे शुरू हुई। प्रदर्शनी सोमवार 26 जनवरी को भी जारी रहेगी। यहां स्टूडेंट्स ने न केवल सेना हथियारों के बारे में जाना, वरन इनके निर्माण की जानकारी और उपयोग करके भी देखा। स्टूडेंट्स इस दौरान बहुत उत्साहित नजर आए। भारतीय सेना के योद्धाओं ने आधुनिक हथियारों और मॉडर्न तकनीक का प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स को सशस्त्र बलों की उभरती क्षमताओं और समकालीन चुनौतियों से राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्परता से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र के रक्षकों और देश के युवाओं के बीच समझ को बढ़ाने और युवाओं के लिए सेना की जानकारी को सुगम बनाने का प्रयास किया। यहां सेना के अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को अपने टारगेट पर फोकस करते हुए काम को पूरी ईमानदारी और लगन से करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि हम अनुशासित होकर मेहनत करें तो हर लक्ष्य आसान है। सेवा में स्वार्थ नहीं होना चाहिए, तभी वह सेवा होती है। राष्ट्रसेवा सर्वोपरि है, हम अच्छी पढ़ाई करें, अपना कॅरियर बनाएं, डॉक्टर बनें, इंजीनियर बनें लेकिन इसके साथ ही देश सेवा का भाव सदैव मन में रखते हुए आगे बढ़ें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *