सिटी रिपोर्टर| जमशेदपुर विद्यादात्री मां सरस्वती पूजा को लेकर शहर के युवाओं के चेहरे पर उत्साह का माहौल दिख रहा है। इस वर्ष बसंत पंचमी 3 फरवरी को मनाई जाएगी। शहर में शनिवार को पंडालों का उद्घाटन हुआ। जबकि अधिकतर पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को होगा। इधर, श्री 31 फीट सार्वजनिक सरस्वती पूजा समिति द्वारा बारीडीह स्थित विद्यापति नगर लोहरा बस्ती में आयोजित पंडाल का उदघाटन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में मां सरस्वती पूजा का विशेष महत्व है। क्योंकि यह वो जीवन जो छात्र के भविष्य का निर्माण करती है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद पर रहे सरकारी एवं गैर सरकारी सेवानिवृत्त पदाधिकारी व शिक्षकों से अपील की कि वे बाद में भी युवा पीढ़ी को शिक्षा का दान करे। मौके पर पूर्व सांसद सुमन महतो, लालटू महतो, वीर सिंह सुरेन, सोनू अग्रवाल, कालीपदों गोरी, राजा, झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार, राजू गिरी को मां सरस्वती की तस्वीर एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।मौके पर पंडाल के मुख्य संरक्षण प्रह्लाद लोहार, अध्यक्ष का अभिलाष गॉड व अन्य लोग शामिल रहे। 31 फीट प्रतिमा को देखने के लिए श्रद्धालु की भीड़ देर रात तक बनी रही। . श्री सार्वजनिक सरस्वती पूजा समिति की ओर से बाराडीह में बनी मां सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार की शाम 6 बजे होगी। . सोनारी काली मंदिर लाइन पूजा पंडाल का उद्घाटन शाम 6:30 बजे होगी। . कदमा भाटिया बस्ती सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन शाम 7 बजे होगी।


