77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को नमन:पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कवियों ने सुनाई शौर्य गाथा

डीग के पुराना बस स्टैंड स्थित शहीद स्थल पर 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘शहीदों को नमन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टेशन कमांडर प्रतिनिधि कैप्टन वेदांत ठाकुर मुख्य मेहमान रहे, जबकि कर्नल ओमवीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल विशिष्ट मेहमान के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रामकुमार कास्बा और डीएसपी सीताराम बैरवा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। अतिथियों ने शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि चंद्रभान वर्मा ‘चंद्र’ की प्रसिद्ध रचना ‘शहीदों तुम्हें मेरा सौ-सौ नमन’ के साथ हुआ। इस अवसर पर लोहागढ़ साहित्य एवं समाज सेवा समिति के नवोदित कवियों और कवयित्रियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इनमें शिवन्या अग्रवाल, धर्मेश चाहर, सौम्या खंडेलवाल, वैष्णवी कुसुमाकर और श्रुति कुमारी शामिल थीं, जिन्होंने शहीदों को समर्पित गीत और कविताएं सुनाईं।
कामर छाता से आए वरिष्ठ साहित्यकारों ने भी कविता पाठ किया। इनमें सूरज बेनीवाल, लालाराम फौजदार और जगत पाराशर प्रमुख थे। कार्यक्रम में सूबेदार नत्थी सिंह, सूबेदार हरि सिंह, सूबेदार राजन सिंह, हवलदार भगवान सिंह, सूबेदार मेजर रतन सिंह, रमेशचंद शर्मा, कैप्टन बच्चू सिंह, कैप्टन रामवीर सिंह, हवलदार राजेंद्र सिंह, कैप्टन जोगिंदर सिंह, गौरव सेनानी संस्थान के तहसील अध्यक्ष कैप्टन अशोक कुमार, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, डेंटिस्ट डॉक्टर रेनू बंसल, राजेंद्र गोयल, रमेश बंसल, बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुबोध पाराशर और एडवोकेट रमाकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कवि चंद्रभान वर्मा ‘चंद्र’ ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *