कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एल्यूमिनी मीट और एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी और आईएएस अधिकारी सुरेश ओला भी मौजूद रहे। कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि नवोदय विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व छात्र और आईएएस अधिकारी सुरेश ओला ने बताया कि नवोदय विद्यालय में हर वर्ग के छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही छात्र इतिहास रचते हैं, और शिक्षा ही समाज में बदलाव ला सकती है। यहां पढ़े 4 छात्र बने आईएएस प्रधानाचार्य संजू जोशी ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अब तक चार से अधिक आईएएस अधिकारी सहित कई पूर्व छात्र देश के विकास में विभिन्न पदों पर रहकर योगदान दे रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश के विकास में भागीदार बनने की प्रेरणा देना है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पूर्व छात्रों ने विद्यालय प्रशासन को अध्ययनरत छात्रों के लिए 12 वाशिंग मशीन, एक वाटर कूलर और अन्य वस्तुएं भेंट कीं। देखिए…. कार्यक्रम के PHOTOS


