भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद में शनिवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त होने पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना महासमुंद की लेखा अधिकारी कविता पटवर्धन को विभाग के कर्मचारियों ने विदाई दी। उन्होंने 37 साल 3 महीने और 11 दिन की अपनी शासकीय सेवा पूरी की। कार्यपालन अभियंता चंद्रहास जांगड़े ने कहा कि वे बहुत शांत स्वभाव की अधिकारी थी। कार्यालय को हर प्रकार से उनका सहयोग मिला। स्टॉफ ने उनके साथ बिताए समय को याद किया। इस मौके पर हीना कुर्रे, प्रभात जोल्हना, अभिषेक साहू्, ललित सिंन्हा, नागेंद्र सिन्हा, शेखर चंद्राकर, महेंद्र कुमार सोनबेर, संयोगिता साहू, अरविंद दास, शशिकांत मांढरे सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद थे।


