रग्बी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिले के 12 खिलाड़ी

महासमुंद| रग्बी एसोसिएशन कोरबा द्वारा रग्बी सुपर कप सीजन 2 प्रतियोगिता का आयोजन तहसील कार्यालय के पास रग्बी स्टेडियम पाली कोरबा में 1 फरवरी से शुरू हो गया है। यह प्रतियोगिता 2 फरवरी तक आयोजित होगी। डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग ने बताया कि जिला रग्बी संघ महासमुंद के 12 खिलाड़ी जगदीश धीवर, ओंकार निषाद, टीम कप्तान लिशांशु साहू, शुभांश शर्मा, समीर यादव, भावेश तारक, राहुल धीवर, अजय साहू, विनय यादव, कुनाल जांगड़े, प्रवीण ध्रुव, रूपेश सहित कोच हितेश ध्रुव, मैनेजर पुष्पेंद्र यादव व फिजियो अमन प्रधान शामिल होंगे। विदित हो कि महासमुंद जिले में रग्बी खेल का नियमित अभ्यास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग, तुमगांव में किया जाता हैं। अच्छे प्रदर्शन करने के लिए खेल अधिकारी खेल व युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार धृतलहरे व खिलाड़ियों ने बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *