लुधियाना| धुंध में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 8:45 बजे साहनेवाल-कोहाड़ा रोड पर हुई।घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना में मृतक व्यक्ति की पहचान जतिंदर कुमार(40) वासी गांव साहनेवाल के रूप में हुई है। थाना फोकल पॉइंट की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में भेज दिया। एएसआई राम स्वरूप ने बताया कि जतिंदर कुमार एक कपड़ों की दुकान पर काम करता था। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। मृतक की पत्नी मोनिका के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


