दूषित पानी से कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की मौत:इंदौर में मृतकों का आंकड़ा 28 पर पहुंचा; दो और मरीजों की हालत गंभीर

इंदौर में दूषित पानी से 28वीं मौत हुई है। भागीरथपुरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक राजाराम बौरासी (75) ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बौरासी कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष भी थे। परिजन ने बताया कि राजाराम बौरासी को शुक्रवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- 2018-19 की एंजियोग्राफी रिपोर्ट के अनुसार राजाराम बौरासी हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या भी थी। उपलब्ध चिकित्सकीय दस्तावेजों में उल्टी-दस्त की पुष्टि नहीं होती है। फिलहाल, दूषित पानी से बीमार 10 लोग सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 4 आईसीयू में हैं। इनमें से एक महिला और एक पुरुष मरीज की स्थिति चिंताजनक है। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच समन्वय बनाया था
राजाराम बौरासी लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन विकास समिति और रेलवे पुलिस सुरक्षा समिति के सक्रिय सदस्य भी थे। भागीरथपुरा में दूषित पानी से हालात बिगड़े तो उन्होंने प्रशासन और रहवासियों के साथ समन्वय बनाने का काम किया। कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शनों में शामिल रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, संकट की घड़ी में बौरासी ने पीड़ित परिवारों की आवाज शासन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। वे प्रदेशभर के अनुदान प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे। दो दिन में दो लोगों ने तोड़ा था दम इससे पहले शुक्रवार को ही 63 साल के बद्री प्रसाद ने दम तोड़ा था। बेटे शैलेंद्र ने बताया कि उन्हें 4 जनवरी को उल्टी-दस्त के कारण एमवाय अस्पताल में एडमिट किया था। वहां चार दिन रहने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। 17 जनवरी को हालत खराब होने पर अरबिंदो अस्पताल ले गए। शुक्रवार दोपहर को मौत हो गई। वहीं, गुरुवार रात को विद्या बाई (82) की अरबिंदो अस्पताल में मौत हो गई थी। उनके बेटे शिवनारायण ने कहा- मां को 10 जनवरी से उल्टी-दस्त की शिकायत थी। घर पर इलाज चल रहा था। मंगलवार को कमजोरी बढ़ने से वे बाथरूम जाने के दौरान गिर गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। ज्यादा उम्र और कमजोरी के कारण सर्जरी नहीं हो सकी। ऐसे में हम उन्हें घर ले आए। गुरुवार रात को फिर तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अरबिंदो अस्पताल ले गए। जहां 2 घंटे बाद उनकी मौत हो गई। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में दूषित पानी ने चार बेटियों का पिता छीना इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के चलते चार बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घर के कमाने वाले मुखिया की तबीयत दूषित पानी के कारण बिगड़ी और कुछ ही दिनों में उन्होंने दम तोड़ दिया। पिता की मौत के बाद परिवार के सामने सवाल है- अब क्या होगा। पढ़ें पूरी खबर… ​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *