11-12 फरवरी को शोभायात्रा के रास्ते में नहीं होगी मांस और शराब की बिक्री

जालंधर| श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के संबंध में जिला प्रशासन ने 11 व 12 शोभायात्रा के रास्ते व धार्मिक स्थानों पर मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाई है। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने यह आदेश जारी किए हैं। 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव और 11 फरवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। डीसी ने कहा िक इस दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश जारी िकए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *