निगम वाहनों को डीजल मिला, लिफ्टिंग शुरू हुई

भास्कर न्यूज | जालंधर शुक्रवार को निगम के कचरा उठाने वाले वाहनों को डीजल न मिलने से शहर में लिफ्टिंग प्रभावित रही थी। शनिवार को वाहनों को डीजल मिला तो लिफ्टिंग बहाल हो पाई। सोमवार तक स्थिति सामान्य होने की संभावना है। मालूम हो कि पेट्रोल पंप ड्राई होने की वजह से शुक्रवार को निगम वाहनों को डीजल नहीं मिला पाया था। इस वजह से सिटी के डंप साइटों पर कचरा नहीं उठा, जिससे एक ही दिन में नकोदर रोड पर खालसा स्कूल की दीवार के साथ बने अवैध डंप पर फैला कचरा आधी सड़क तक आ गया। इस वजह से सड़क पर जाम तो लगा ही, वहां से गुजरने वाले लोगोें का बदबू के मारे बुरा हाल हो गया। बता दें कि सिटी में रोजाना 550 टन से ज्यादा कचरा घरों से निकलता है। रैग पिकर्स घरों से कचरा उठाकर डंप पर िगराते हैं। फिर यहां से निगम के वाहनों से कचरे को वरियाणा में डंप किया जाता है। सिटी के डंप साइट से कचरा उठाते वाहन।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *