जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा सुबह 9 बजे होगा झंडारोहण। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि खेल, शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का चयन किया गया है। सम्मानित होने वालों में कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी जबीर खान, सब जूनियर शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल दिलाने वाले लक्ष्य तिवाड़ी, राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता आध्या सोनी, सब जूनियर नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता सहनूर अली, नेटबॉल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले भविष्य यादव, राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता मुस्कान सैनी तथा राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता यश सैनी शामिल हैं। इसके अलावा कला उत्सव व शास्त्रीय नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए योगांशी वैष्णव, सामाजिक सेवाओं में योगदान के लिए रेडक्रॉस सोसायटी अलवर शाखा के चेयरमैन गिरीश गुप्ता, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए राजर्षि अभय समाज संस्था, विधिक सहायता के क्षेत्र में महेश कुमार गोठवाल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कनिष्ठ सहायक पंकज कुमार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार, जेवीवीएनएल के सहायक अभियंता सुनील कुमार गिठाला, नगर निगम के सफाई कर्मचारी राजकुमार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में सफाई कर्मचारी विकास सारवान, सहायक प्रोग्रामर उमेश, उपखंड अधिकारी कठूमर श्याम सुन्दर चेतीवाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाटला के वरिष्ठ अध्यापक सुनील कुमार गुप्ता तथा राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ को निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे


