RAS प्री. एग्जाम में पुलिस अलर्ट:एग्जाम सेंटर के आसपास के ई-मित्र व साइबर कैफे परीक्षा के समय बंद रहेंगे

RAS प्री के एग्जाम रविवार को 12 से 3 बजे के बीच होगा। एक घंटे पहले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर पहुंचना है। एग्जाम सेंटर के आसपास के साइबर कैफे व ई मित्र परीक्षा के समय बंद रखे जाएंगे। 16 फ्लाइंग दल बराबर निगरानी रखेंगे। अलवर में 93 एग्जाम सेंटर पर 28 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। ADM ने बताया कि RAS के एग्जाम में अलवर में 28 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एक दिन पहले ही एग्जाम सेंटर के अंदर व बाहर की तैयारी को देखा गया। एग्जाम के दिन ई-मित्र कोचिंग, साइबर कैफे बंद कराए गए हैं। कुल 28 हजार में से करीब 26 हजार अभ्यर्थी अलवर के हैं। फिर भी बसों की सुविधा है। बस स्टैंड व अलवर जंक्शन पर हैल्प डेस्क लगाई है। 16 फ्लाइंग स्क्वायड है। एग्जाम एक ही पारी 12 से 3 बजे का होगा। समय से एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को सेंटर पर पहुंचना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *