दौसा में 12 से 3 बजे तक आरएएस-प्री परीक्षा:अभ्यर्थियों के पूरी बाजू के शर्ट उतरवाए, गडबडी रोकने के लिए पुलिस अलर्ट

दौसा जिला मुख्यालय के 9 सरकारी और 18 प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में बनाए गए कुल 27 परीक्षा केन्द्रों पर आरएएस प्री परीक्षा हो रही है। दोपहर 12 से 3 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए 10 हजार 488 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिन्हें सुबह 10 बजे से प्रवेश देना शुरू किया गया। सबसे पहले परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिस द्वारा गहन जांच पड़ताल के बाद अभ्यर्थी को परिसर में एंट्री दी गई, जिसके बाद केन्द्र के स्टॉफ ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की गाइडलाइन की पालना कराते हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया। जांच के दौरान कई अभ्यर्थी पूरी बाजू की शर्ट व स्वेटर पहन कर पहुंचे तो उन्हें उतरवाया गया, इससे कई अभ्यर्थियों को सर्दी के बीच बनियान में ही एग्जाम देनी पड़ी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया गया। ऐसे में 11 बजे तक भी अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचते देखे गए। वहीं परीक्षा के दौरान सुरक्षा, केंद्रों पर विशेष निगरानी, साइबर सेल की सक्रियता, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए पुलिस सतर्क है। इसके अलावा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा नकल-विरोधी सख्त कदम उठाए जाएंगे। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस रणनीति बनाई जाए तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *