हिरणपुर/पाकुड़ | फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया द्वारा संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, हिरणपुर की संचालक आशादीप कुमारी को उत्कृष्ट केंद्र संचालन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पीएमबीआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शुभाशीष दास द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में पीएमबीआई के कुलभूषण सिंह, गोपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह चौहान, प्रतीक मिश्रा, नीरज उपाध्याय, अजय कुमार, अमित शर्मा सहित अन्य थे।


