घाटी में ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, चालक घायल

रामगढ़ | रामगढ़-रांची फोरलेन के चुटूपालू घाटी में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में पिकअप वैन का चालक घायल हो गया। घटना के बाद सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात करीब 2 बजे चुटूपालू घाटी के वन विभाग के वॉच टावर के पास रांची की ओर से आ रहे ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मवेशी से लदी पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से टकराकर पलट गई। डिवाइडर पर पलटी पिकअप वैन में चालक फंस गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *