मकान में छापा: 5 युवती और 3 युवकों को पकड़ा

भास्कर न्यूज | कोरबा शहर के रामपुर-डिंगापुर वार्ड की सीमा पर स्थित एक मकान में लंबे समय से अनैतिक व्यापार की सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी तो 5 युवती और 3 युवक पकड़े गए। पुलिस ने उन्हें सिविल लाइन थाना लाकर कार्रवाई की। सिविल लाइन थाना अंतर्गत रामपुर व डिंगापुर दोनों वार्ड के बीच एक मकान में करीब डेढ़ साल से एक महिला निवासरत है। उसके मकान में हर दिन बाहर से लोगों का आवाजाही लगी रहती है। कई युवतियां और युवक भी वहां पहुंचते थे। शनिवार देर शाम मकान में कई युवक-युवतियों के मौजूदगी होने पर दोनों वार्ड के लोगों ने सिविल लाइन पुलिस को वहां अनैतिक व्यापार होने की सूचना दी। पुलिस ने मकान में दबिश दी तो वहां मकान मालकिन समेत 5 युवतियां और 3 युवक संदिग्ध हालत में मिले। सभी को पकड़कर पुलिस थाने लेकर पहुंची, जहां पूछताछ में मकान मालकिन को छोड़कर अन्य युवक-युवतियां दूसरे क्षेत्र की निवासी निकलीं। मामले में पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बस्तीवासी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को सिविल लाइन थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि अनैतिक व्यापार करने वाली महिला देह व्यापार के साथ ही लोगों को नशा का सामान भी उपलब्ध कराती थी। आसपास के लोग विरोध करते थे तो वह खुलेआम धमकी देती थी। बाहरी लोगों और नशेड़ियों की आवाजाही की वजह से लोग डर से शांत हो जाते थे, लेकिन अनैतिक व्यापार का दायरा बढ़ने पर मोहल्लेवासी एकजुट होकर विरोध में खड़े हो गए। सख्त कार्रवाई के साथ मकान ढहाने की मांग डिंगापुर वार्ड के पार्षद अजय गोड़ के मुताबिक वार्ड की सीमा क्षेत्र में सिंचाई कॉलोनी के पास के मकान में बाहर आने वाली युवतियों से अनैतिक व्यापार कराया जा रहा था। शनिवार को अनैतिक व्यापार के दौरान बस्तीवासियों ने पुलिस को सूचना देकर मामला पकड़वाया है। बस्तीवासियों ने इसका जमकर विरोध किया। मामले में पकड़े गए लोगों पर कड़ी कार्रवाई और फिर ऐसा कार्य न हो, इसके लिए उक्त मकान ढहाया जाए, ऐसी मांग उठी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *