नेताजी बोस को अर्पित किए श्रद्धा के फूल

जालंधर| महिला पतंजलि योग समिति जालंधर की ओर से माईं हीरा गेट स्थित योग भवन में समिति की राज्य प्रभारी सीमा शंगारी के मार्गदर्शन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। समिति की बहनों द्वारा नेताजी को श्रद्धांजलि दी। सीमा शंगारी ने बताया कि नेताजी देश की स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी क्रांतिकारी नेता थे। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बना। यहां महामंत्री सरोज बाला, संगठन मंत्री नीलम सलवान, वरिष्ठ जिला प्रभारी पम्मी वर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी समिता कपूर, दमनजीत कौर, रेनू कपूर, कुसुम गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *