सफल होने के लिए परिश्रम, अनुशासन व लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी: प्राचार्य

भास्कर न्यूज | जेवरतला रोड शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में मां सरस्वती के विधिवत पूजन से हुई, जिसे प्राचार्य आरके देवांगन, वरिष्ठ व्याख्याता चंद्रमणि वासनिक एवं टीएल देवांगन ने संपन्न कराया। अतिथि व्याख्याता बिंदु पटेल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। व्याख्याता रेशमी साहू ने मां सरस्वती की आराधना स्वरचित कविता के माध्यम से की। व्याख्याता हेपशीबा एंथोनी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन, संघर्ष और देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य आरके देवांगन ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का मूल मंत्र दिया। इस अ‍वसर पर भृत्य कुंदन यादव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता चंद्रा देबनाथ, पवन सिन्हा, पीटीआई रीना बोरकर, लाइब्रेरियन भागवत साहू, सहायक शिक्षक विज्ञान वेद प्रकाश साहू, महेश रावटे, रवि देवांगन, चंद्रप्रकाश सोनबोइर, अनुराधा खरे, सुरेंद्र नेताम, बिंदु साहू उपस्थित रहे। संचालन प्रभारी व्याख्याता अजय पाठक ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *