भखारा| नगर पंचायत भखारा के सिहाद में 27 से 29 जनवरी तक श्री रामचरितमानस का आयोजन किया जाएगा। इसमें कथावाचक राजहंस भारद्वाज शामिल होंगे। वह राजहंस मानस परिवार सोनसायटोला अंबागढ़ चौकी राजनांदगांव के गीतकार, पटकथा, लेखक, छत्तीसगढ़ी भजन के गायक हैं। 3 दिनों तक श्रीराम की कथा सुनाएंगे। 27 जनवरी को सुबह 9 बजे से कलश यात्रा निकलेगी। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कथा प्रसंग के साथ कथा यात्रा प्रारंभ होगी।


