बस्तरिहा नृत्य, अखाड़ा प्रदर्शन के साथ शहर में निकाली जस झांकी

भास्कर न्यूज | धमतरी धमतरी में देवांगन समाज द्वारा जिला स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव 2026 का आयोजन रविवार को धूमधाम से मनाया। पुरानी कृषि उपज मंडी से दानीटोला स्थित देवांगन धर्मशाला तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान मां परमेश्वरी की प्रतिमा को ससम्मान विराजित किया गया, और बच्चों ने मां परमेश्वरी के रूप में आकर्षक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यात्रा के बीच बस्तरिहा नृत्य की मनमोहक झलक ने लोगों का दिल जीत लिया। करीब 500 मीटर लंबी इस शोभायात्रा में अलग-अलग प्रकार की झांकियां सजाई गईं, जो आकर्षक थीं। महिलाओं ने पीले रंग की साड़ी पहनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यात्रा के दौरान बस्तरिहा नृत्य और जस गीत की प्रस्तुति के साथ-साथ विभिन्न झांकियों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। भटगांव के अखाड़ा दल ने रास्तेभर अपने अद्भुत करतब दिखाए। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 12.30 बजे हुआ और करीब 3 बजे देवांगन धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले सुबह 9.30 बजे दानीटोला स्थित मां परमेश्वरी मंदिर में आरती और पूजन हुआ। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *