भीलवाड़ा | गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर निगम सभागार में हुआ। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य की प्रस्तुति दी। उद्घाटन एडीएम सिटी प्रतिभा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में न्यू लुक सेन्ट्रल स्कूल भीलवाड़ा, एनवीएन सीनियर सैकेंडरी स्कूल आजादनगर, महिला आश्रम उमावि, मयूर इंटरनेशनल स्कूल बापूनगर, डीपीएस पालड़ी, राबाउमावि गुलमंडी, संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सेमुमा राबाउमावि भीलवाड़ा, माउंट लिट्रा जी स्कूल भीलवाड़ा, सोफिया गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल भीलवाड़ा, मगांरावि पुलिस लाइन भीलवाड़ा की टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी स्कूलों के बच्चों पारितोषिक तथा प्रशस्ति पत्र दिए।


