जिलेवासी आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ रहें, अफवाहों से दूर रहें : एसपी

भास्कर न्यूज|लोहरदगा कुड़ु प्रखंड के उडुमुडू गांव में घटित घटना के बाद जिले में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। घटना के आलोक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों के बीच आपसी संवाद स्थापित कर सहमति के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रशासन की पहल पर दोनों समुदायों द्वारा घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक संयुक्त जांच समिति के गठन पर सहमति बनी है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार के जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, ताकि शांति व्यवस्था भंग न हो। दोनों पक्षों ने यह भी सहमति व्यक्त की कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो भी असामाजिक तत्व इस घटना में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया और एक स्वर में आपसी सहयोग, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी नेकिसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *