बोकारो | जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो का स्वागत किया गया। जैनामोड़ स्थित नव युवक कला मंच में बोकारो जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो एवं जैना पंचायत के मुखिया आनंद कुमार महतो के नेतृत्व में उन्हें पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच के अध्यक्ष अंबुज महतो, सचिव महादेव महतो, ज़िला महासचिव विनय सिंह, सुधीर कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव दास सहित पारस महतो, अशोक महतो, तेजू महतो, भीखू महतो, रोहित कुमार महतो, वकील महतो, अरुण मिश्रा, अरुण महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जैना पंचायत के मुखिया आनंद कुमार महतो ने बिरसा सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार को लेकर राज्यसभा सांसद खीरू महतो को एक मांग पत्र भी सौंपा। इसके उपरांत धनबाद जाने के क्रम में सेक्टर-6 में बोकारो जिला उपाध्यक्ष राजा पांडे एवं जिला महासचिव विनय सिंह के नेतृत्व में भी सांसद खीरू महतो का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो के नेतृत्व में झारखंड विस्थापित मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता वकील महतो एवं उनके साथ कई अधिवक्ता व विस्थापित मंच के पदाधिकारी किशोर कुमार सिंह, मनोज कुमार, नंदलाल महतो, दयाशंकर सिंह, जमील अहमद आदि थे।


