जयपुर में प्रेमी के साथ भागी विवाहिता:पति को धोखा देकर घर से निकली, अलमारी में रखे रुपए भी निकाले

जयपुर में एक विवाहिता के प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। पति को धोखा देकर बिना बताए घर से चली गई। घर से भागने से पहले अलमारी में रखे रुपए भी निकालकर साथ ले गई। चित्रकूट थाने में पीड़ित पति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- चित्रकूट नगर के रहने वाले युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 29 जनवरी को सुबह अपनी जॉब पर चला गया। देर शाम वापस आने पर घर पर पत्नी नहीं मिली। मोबाइल पर कॉन्टैक्ट की कोशिश करने पर स्विच ऑफ मिला। रिश्तेदार-परिचितों के यहां पर काफी ढूंढने के बाद भी पता नहीं चला। दो दिन तक अपने स्तर पर वह ढूंढता रहा। अलमारी में रखे 10 हजार रुपए भी गायब मिले। इस दौरान पता चला कि 29 जनवरी की शाम करीब 4 बजे पत्नी घर से बिना बताए निकली थी। अलमारी में रखे रुपए निकालकर किसी आदमी के साथ धोखा देकर चली गई। चित्रकूट थाने में पीड़ित पति ने घर छोड़कर गई पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *