महासमुंद| परीक्षा पे चर्चा अभियान के तहत महासमुंद के चूम केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर विषय पर एक भव्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना और उनमें देशभक्ति की भावना जागृत करना था। इस प्रतियोगिता में कुल 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद व सरायपाली के साथ-साथ स्वामी आत्मानंद स्कूल (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम), महर्षि विद्या मंदिर, शासकीय धनराज मेघराज श्रीमाल स्कूल और चंद्रोदय पब्लिक स्कूल के छात्र शामिल हुए। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान प्राचार्य संजय कंसल ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरुमंत्र देते हुए कहा कि परीक्षा कोई भय नहीं, बल्कि एक उत्सव है। उन्होंने छात्रों को बिना किसी मानसिक तनाव के डटकर तैयारी करने और जीवन की हर परीक्षा में सफल होने के लिए प्रोत्साहित किया। कड़ी मेहनत करने वालों के कदम सफलता खुद चूम लेती है। उन्होंने सभी को नियमित अध्ययन कर तैयारी तेजी से करने के लिए कहा है। इस मौके पर जितेंद्र कुमार चंद्राकर, दशरथ राम यादव, राजेश अग्रवाल उपस्थित थे।


