जांजगीर | 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित स्टेट अवार्ड्स 2026 समारोह के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ देवेंद्र कुमार चौधरी को बिलासपुर संभाग अंतर्गत उत्कृष्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में राज्य स्तरीय सम्मान मिला। यह सम्मान उन्हें पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्यों के प्रभावी संचालन और मतदाता पंजीकरण से जुड़े उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देवेंद्र कुमार चौधरी आगे भी इसी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निर्वाचन सहित अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन करते रहेंगे।


