इस सप्ताह… योगेंद्र राघव की कृष्ण भक्ति

भास्कर न्यूज| धौलपुर राजाखेड़ा उपखंड के एक युवक योगेंद्र सिंह राघव ने गौ सेवा की ऐसी मुहिम छेड़ी है कि अब उपखंड के हर गांव में गौ सेवा के 10 व्यक्ति तैयार हो गए हैं। करीब 12 साल से वे गौ सेवा से जुडे हुए हैं, उन्होंने अपने घर में खाली जगह पर एक अस्पताल भी बनाया है, जहां बीमार गायों को रखकर उनका इलाज करते हैं। सीबीईओ कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर रहे, लेकिन अब गायों को पूरा समय देने के लिए उन्होंने जॉब छोड़ दिया है और खुद कंपाउंडर का काम भी सीखा और वे गायों का इलाज खुद करने लगे हैं। लेकिन अब सरकार से मदद की दरकार है। योगेंद्र सिंह राघव ने बताया कि बचपन से सुख पाना चाहता था। हर तरह के शौक किए सुख कही नहीं मिला न पढऩे की रूचि हुई न पैसा कमाने में। जब एक दिन खेतों से लौटते समय 2 गायों के पैर टूटे देखे, नहीं रहा गया डॉक्टर से उपचार करा चारा खिलाया। इसके बाद पीड़ित गोवंश का उपचार कराना जुनून बन गया। तब सुकून मिलने लगा और बर्षों बाद घुटन ख़त्म हुई। आनंद मिलने लगा। किसी पुस्तक का एक श्लोक सामने आया कलयुग में जो कोई गाय की सेवा करेगा वो मेरी सेवा करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *