भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा शहर के प्रख्यात फड़ चित्रकार और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कल्याण जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के आग्रह पर फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित स्वामी विवेकानंद भारतीय कल्चरल सेंटर में उन्होंने फड़ चित्रकला में नवाचार करते हुए आकर्षक म्यूरल (दीवारो, छतों या अन्य स्थायी सतहों पर बनाया गया चित्र) निर्माण किया है। इस म्यूरल को 120 घंटों में तैयार किया है। लगातार 14 दिन तक 8-8 घंटे इस म्यूरल पर कार्य किया तब जाकर यह तैयार हुई। इस कलाकृति की न केवल फ्रांस सरकार बल्कि भारत के राजदूत ने भी सराहना की है। राजदूत ने कहा कि जब तक यह सेंटर अस्तित्व में रहेगा, यह कलाकृति भारतीय फड़ कला को गौरवान्वित करती रहेगी। विवेकानंद आर्ट सेंटर की मुख्य दीवार पर 16 फीट चौड़ा और 20 फीट ऊंचा है। प्राकृतिक रंगों से निर्मित यह म्यूरल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। कल्याण जोशी भारतीय लोककला फड़ के सिद्धहस्त कलाकार माने जाते हैं। उनकी कला देश-विदेश के संग्रहालयों, कला दीर्घाओं, विश्वविद्यालयों और आर्ट सेंटरों में प्रदर्शित है। उनकी कला और जीवन पर कई भारतीय व विदेशी संस्थानों द्वारा वृत्तचित्र और डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जा चुकी हैं। पारंपरिक फड़ शैली को जीवित रखते हुए है।


