रहटाखुर्द/ हरदा| रहटाखुर्द में चल रही टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमिफाइनल का मुकाबला गोगिया और सिराली की टीम के बीच खेला गया। गेंदबाजी करते हुए गोगिया की टीम ने सिराली की टीम को 68 रन पर पवेलियन भेज दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोगिया टीम ने महज 4 आेवर में ही लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। फाइनल मुकाबला गोगिया और बारंगी टीम के बीच में हुआ। टॉस जीतकर गोगिया ने बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 78 रनों का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बारंगी की टीम मैच के आखरी ओवर में 1 रन से जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया वहीं गोगिया की टीम उपविजेता बनी। टीम कप्तान रोहित त्रिपाठी, विशाल पटेल, निखिल पटेल, विजय रिनवा, सुनिल चौहान, सुनिल बरेठा, सूरज, चंदन, महेश सहित सभी खिलाडिय़ों ने सेमीफाइनल और फाइनल बेहरतीन प्रदर्शन किया।


