पाली | बीसीएम ग्रुप द्वारा संचालित आसान किस्तों में प्लॉट योजना का 46वां ड्रॉ कंपनी के मुख्य कार्यालय में धारकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार स्विफ्ट कार सविता देवी पत्नी वरदाराम माली, निवासी रामपुरा (सिरोही) के नाम निकला। ड्रॉ के दौरान आर्यन विहार योजना का प्लॉट मूल सिंह (जालोर) के नाम खुला, जबकि मोटरसाइकिल का पुरस्कार दिनेश कुमार (जालोर) को मिला। इसके अलावा एयर कंडीशनर घीसुलाल व भूराराम (मुंबई) के नाम निकले। अन्य कई आकर्षक इनाम भी धारकों को प्रदान किए गए। इस मौके पर बीसीएम ग्रुप के संचालक मगराज जैन ने बताया कि कंपनी निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्वरूपगंज और भीनमाल में नई आवासीय कॉलोनियों का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं, इसी माह सोजत में विला निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम का मंच संचालन पारस भाटी अंजाना ने किया। अतिथियों का स्वागत व सम्मान लालसिंह भाटी और कृष्णा बोहरा द्वारा किया गया।


