एसआईआर में अच्छा कार्य, कलेक्टर को राज्यपाल ने किया सम्मानित

भास्कर संवाददाता | बैतूल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)–2026 अभियान में उत्कृष्ट और समयबद्ध कार्य कर बैतूल जिले ने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस उपलब्धि के लिए 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बैतूल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। राज्यपाल द्वारा कलेक्टर सूर्यवंशी के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम आमला शैलेंद्र बड़ोनिया तथा बीएलओ सुपरवाइजर रामप्रसाद पाल को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत मतदाताओं के डिजिटाइजेशन कार्य में बैतूल जिले ने प्रभावी रणनीति अपनाते हुए प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *