पुतलीघर स्थित दिलावरी गली के मोड़ पर जीटी रोड से प्रवेश करते ही सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। मुख्य मार्ग से अंदर की तरफ जाते समय गहरे गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर संतुलन खो देते हैं और ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं आम हो गई हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह मोड़ अब काफी खतरनाक बन चुका है और कई लोग चोटिल हो चुके हैं। प्रशासन से मांग है कि जनहित में इस रास्ते को तुरंत ठीक कर राहत दी जाए।


