हत्या के प्रयास के 2 आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार:सतना में बेटे से रंजिश में पिता पर चाकू से किया था हमला, एक आरोपी फरार

सतना जिले की नागौद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 26 फरवरी 2025 को हुई थी वारदात नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि यह घटना 26 फरवरी 2025 की है। मोहम्मद यूनुस पिता मोहम्मद सफी, निवासी गोपाल टोला नागौद, बाइक से कुलगढ़ी की ओर से वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे उचेहरा मोड़ पर आरोपियों हिमांशु उर्फ मत्ते यादव, संजय बेल्दार और तौफीक ने उनका रास्ता रोक लिया। मारपीट के बाद चाकू से किया गया हमला आरोपियों ने यूनुस के साथ मारपीट की और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से फरार थे तीनों आरोपी घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी संजय बेल्दार और हिमांशु उर्फ मत्ते यादव को नागौद क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तीसरा आरोपी तौफीक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हमले की वजह पुरानी रंजिश थी। घटना से कुछ समय पहले पीड़ित मोहम्मद यूनुस के बेटे और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था, जिसे लेकर दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने यूनुस पर हमला किया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *