धौलपुर में रविवार को भार्गव वाटिका में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां कायस्थ समाज ने भाजपा के नवनियुक्त जाटोली मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सक्सेना का विशेष अभिनंदन किया। समारोह में कायस्थ समाज की ओर से सक्सेना को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया गया और माला अर्पित की गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में राधेश्याम सक्सेना ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाज से सशक्त भारत के निर्माण में राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के प्रमुख पदाधिकारी जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, शिक्षाविद् गोविंद सक्सेना, महासभा के अध्यक्ष राकेश चंद्र श्रीवास्तव और कायस्थ ग्लोबल के अध्यक्ष अश्वनी सक्सेना प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अलावा दिनेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, मुकेश कुलश्रेष्ठ, शैलेंद्र सक्सेना समेत कायस्थ समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। समारोह में मिठाइयों का वितरण भी किया गया और बड़ी संख्या में कायस्थ बंधुओं ने भाग लिया।


