बुजुर्ग महिला की गला रेतकर मर्डर,:हवेली में खून से सनी मिली लाश, परिजनों के कोलकाता होने का फायदा उठाकर वारदात को दिया अंजाम

झुंझुनूं में अपराध की एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के गुड़ा (पोंख) गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूनी हवेली में अकेली रहती थी सीता देवी मृतका की पहचान सीता देवी महाजन (65) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सीता देवी गांव स्थित अपनी पुश्तैनी हवेली में अकेली रहती थीं। उनके परिवार के अन्य सदस्य व्यापार के सिलसिले में लंबे समय से कोलकाता में रह रहे हैं। अकेलेपन का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। खून से लथपथ मिला शव, संघर्ष के निशान घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह काफी देर तक सीता देवी के घर की हलचल शुरू नहीं हुई। पड़ोसियों ने जब घर के भीतर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।कमरे के भीतर सीता देवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। धारदार हथियार से उनका गला रेता गया था। दीवारों और फर्श पर खून बिखरा हुआ है।
कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष भी किया होगा। लूटपाट की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह केवल हत्या नहीं बल्कि लूट के इरादे से की गई हत्या है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले हवेली में घुसकर गहनों और नकदी पर हाथ साफ किया और पहचान उजागर होने के डर से या विरोध करने पर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक अधिकारिक रूप से लूटपाट की पुष्टि नहीं की है। पुलिस की कार्रवाई और आगामी जांच सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए FSL और डॉग स्क्वाड को भी सूचित किया गया है।
गुढ़ा थानाधिकारी ने बताया पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। चाहे वह लूटपाट हो, आपसी रंजिश हो या कोई करीबी जानकार। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है और जल्द ही आरोपियों को सलाखें के पीछे भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *