नुक्कड़-नाटक: सड़क दुर्घटना से बचाव के उपाय बताए

अंबिकापुर | राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। नाटक में यह दर्शाया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी किस प्रकार गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बताया कि सड़क पर थोड़ी से हादसे होते हैं और परिवार आगे चलकर किस तरह परेशान होता है। उन्होंने नाटक के जरिए लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। बता दें कि पिछले एक साल में सरगुजा जिले में 615 सड़क हादसे हुए और इन हादसे में 303 लोगों की जान चली गई थी। इनमें 65 हादसे ग्रामीण इलाके में हुए थे। इन हादसों में जिन लोगों की मौत हुई उनमें आधे से ज्यादा बाइक सवार थे। इससे ये पता चलता है कि सड़क हादसे में मरने वालों में दो पहिया वाहन चालक होते हैं और वे हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *