RPF बैंड की धुन ने जगाया देशभक्ति का जज्बा:बिलासपुर में वंदे मातरम गीत के 150-वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम;CM बोले-गीत ने जगाई आजादी की अलख

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने बैंड की धुन पर लोगों में देश भक्ति का जज्बा जगाया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। सीएम साय ने कहा कि वंदे मातरम गीत ने आजादी की अलख जगाई। जिसे सुनकर लोग जोश से भर जाते थे। यही वजह है कि आजादी में यह गीत प्रमुख अस्त्र साबित हुआ। वंदे मातरम गीत गाकर हमारे वीर सेनानियों ने हंसते हंसते देश के लिए अपना बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान से नई पीढ़ी में चेतना का संचार हो रहा है। उन्होंने पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे चेतना अभियान की सराहना की। इस अवसर पर सामाजिक जागरूकता के लिए बनाई गई शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। SSP रजनेश सिंह ने चेतना थीम पर आधारित अभियान की संक्षिप्त जानकारी दी। बैंड की सुमधुर धुनों ने बांधा समां अरपा के रिवर व्यू में आयोजित इस कार्यक्रम में RPF के जवानों के बैंड ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान जवानों ने देश भक्ति गीतों की धुन पर समां बांधा। ग्रुप ने छत्तीसगढ़ी लोककला को भी बैंड की धुन पर पिरोकर शानदार प्रस्तुति दी। आरपीएफ के टीआर यादव की अगुआई में बैंड ग्रुप ने इंस्ट्रूमेंट के ज़रिए कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से की गई, जिसके बाद सारे जहां से अच्छा..ऐ मेरे वतन के लोगों जैसे गीतों ने समां बांधा। देशभक्ति गीतों से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साह से भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी इस अवसर पर विधायक सर्व अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, धर्मलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र स्वन्नी,कमिश्नर सुनील जैन,बिलासपुर आईजी राम गोपाल गर्ग, आयुक्त नगर निगम प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल समेत एमआईसी सदस्य,पुलिस नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *