निवाड़ी में कलेक्टर जमुना भिड़े ने ध्वज फहराया:गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

निवाड़ी जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का मुख्य जिला स्तरीय समारोह परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर जमुना भिड़े ने तिरंगा फहराया और जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में पुलिस बल, छात्रों और एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी। कलेक्टर ने परेड की सलामी ली, जिसमें पुलिस बल, एनसीसी और विद्यालयी छात्र शामिल थे। ढोल-ताशों की थाप पर कदमताल करते दस्तों ने अनुशासन का प्रदर्शन किया। मंच पर पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया, सीईओ रोहन सक्सेना, विधायक अनिल जैन, जनपद अध्यक्ष निरंजना जैन सहित प्रशासनिक और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश भी मंच से पढ़ा गया। डीईओ उन्मेष श्रीवास्तव, एसडीएम मनीष जैन, डिप्टी कलेक्टर स्वाति सिंह, वान्या टंडन, प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी राजेश पटेरिया, प्राचार्य वीके पुरोहित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक मंच पर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ तथा शहीदों पर आधारित समूह नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गईं। ओरछा में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत और तहसील कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए। ओरछा के पंचायत कार्यालय पर पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया, जबकि ओरछा तहसील कार्यालय में तहसीलदार सुनील बाल्मिक ने तिरंगा फहराया। इन कार्यक्रमों में कर्मचारियों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे को भी सम्मानित किया गया। रामराजा गुरुकुल में फहराया तिरंगा
ओरछा स्थित आचार्य केशव लोक कल्याण समिति द्वारा संचालित श्री रामराजा गुरुकुल संस्कृत विद्यालय में गणतंत्र दिवस वैदिक परंपरा और संस्कृत भाषा की गरिमामयी छाया में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में हुआ। इसके इसके बाद संस्कृत में वेदपाठ, देशभक्ति गीत, वैदिक राष्ट्रगान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। विद्यालय के प्राचार्य पं. वरुण तिवारी ने कहा कि गणतंत्र की विचारधारा वैदिक युग से प्रचलित है। उन्होंने ऋग्वेद में 40 बार, अथर्ववेद में 9 बार गणतंत्र शब्द के उल्लेख तथा महाभारत काल में 16 जनपदों में गणराज्य व्यवस्था का संदर्भ भी दिया। प्राचार्य ने ध्वज फहरा कर सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगरवासी, विद्यार्थी और विद्यालय परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *