बालोतरा में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 67 व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। सुबह 9:00 बजे जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। सब इंस्पेक्टर बाबूलाल के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, अर्बन होमगार्ड और एनसीसी सीनियर विंग की टुकड़ियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अशोक कुमार ने राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें व्यायाम प्रदर्शन, लेजियम प्रदर्शन, नाटक और लोकनृत्य सहित कई मनमोहक प्रस्तुतियां शामिल थीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह में भूतपूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों को भी सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भुवनेश्वर कुमार, एसडीएम अशोक कुमार और विधायक अरुण चौधरी ने उन्हें माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिला स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 67 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें चिकित्सा, शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, सरकारी एवं गैर-सरकारी विभागों से जुड़े लोग शामिल थे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार, विधायक अरुण चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भुवनेश्वर कुमार, एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार गोपीकिशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह, डीएसपी अनिल पुरोहित, थानाधिकारी हिंगलाजदान, पूर्व सभापति रतन खत्री, पूर्व सभापति प्रभा सिंहवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के PHOTOS


