स्वर्ण रजत मार्केट अध्यक्ष के यहां 1 करोड़ की चोरी:एक दिन पहले काम पर रखे कारीगर ने 761 ग्राम के गहने चुराए, CCTV में कैद हुईं घटना

कोटा में स्वर्ण रजत मार्केट अध्यक्ष के यहां से करीब सवा करोड़ रुपए का सोना चोरी हो गया। घटना महावीर नगर थाना क्षेत्र इलाके की है। सोना चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं है। पीड़ित व्यापारी कपिल सोनी ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। कपिल ने बताया की महावीर नगरी इलाके में उनके जेवर बनाने का कारखाना है। यहां कारीगर काम करते हैं। शनिवार को राजकोट से एक नया कारीगर इमरान (19) नाम आया था।उसके आधार कार्ड कोलकाता का एड्रेस था। कारीगर ने शनिवार को काम किया, फिर रविवार को शाम 7 बजे तक काम किया।साढ़े सात बजे अचानक वो चला गया। जो रात तक वापस नहीं आया शक होने पर रात 11 बजे समान चेक किया, तो तिजोरी खुली मिली। तिजोरी में रखे 761 ग्राम के जेवर (हार,दाने व अन्य आइटम ) गायब मिले।सीसीटीवी फुटेज चेक किया जिसमें कारीगर रिकी करता हुआ नजर आया। उसने मौका पाकर मैनेजर के पास रखी तिजोरी की चाबी चुराई। फिर तिजोरी का लॉक खोलकर करीब सवा करोड़ के सोने के गहने अपनी जैकेट में डाल लिए, और फरार हो गया। रात को उसे ढूंढा लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। रात 2 बजे थाने में शिकायत दी। फिर आज सुबह 11 बजे पुलिस कारखाने पहुंची है। पुलिस को शिकायत दी है। कपिल ने बताया उन्हें कारीगर की जरूरत थी। इसलिए ग्रुप में डाला था। चार-पांच कारीगरों ने कांटेक्ट किया था। इसके बाद इमरान ने फोन कर बात की और काम करने को राजी हुआ। इमरान ने खुद को छीलाई का काम करना बताया था। जब उसे कम पर रखा था तो उसकी आईडी वह जरूरी दस्तावेज लिए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *