भास्कर न्यूज| कोडरमा गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित बागीट़ाड स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है। जहां उपायुक्त ऋतुराज पूर्वाह्न 9.05 बजे मुख्य समारोह स्थल बागीट़ाड में झंडोत्तोलन करेंगे । समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। उपायुक्त ने मुख्य समारोह के मौके पर लोगो से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। वहीं स्टेडियम में परेड में पुलिस बल, फोरेस्ट व होम गार्ड के जवान शामिल होंगे। वहीं पूरे मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कई विभागो की ओर से निकाली जाएगी झांकी : मुख्य समारोह में विभिन्न विभागो की ओर से भव्य झांकी निकाली जाएगी। जिन विभागो की ओर से झांकी निकाली जानी है उनमें डीआरडीए, वन प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, समग्र शिक्षा अभियान, परिवहन विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग, आपूर्ति, कृषि, उद्यान व मत्स्य विभाग के अलावा पशुपालन सहित अन्य विभाग शामिल है। इन विभागो की ओर से निकाली जाने वाली झांकियों में संचालित किए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारियां होगी। जिले में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम इस प्रकार से है : विभिन्न विभागो में झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित। उपायुक्त आवास में पूर्वाह्न 8 बजे, सार्वजानिक समारोह बागीटांड पूर्वाह्न 9.05 बजे , समाहरणालय परिसर में पूर्वाह्न 10.30 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूर्वाह्न 10.35 बजे, उप विकास आयुक्त कार्यालय में 10.40 बजे, जिला परिषद् कार्यालय में 10.45 बजे, अनुमंडल कार्यालय में पूर्वाह्न 10:50 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में पूर्वाह्न 10.55 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। वहीं नगर पंचायत कोडरमा कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे, वन प्रमंडल कार्यालय में 11.05 बजे, पुलिस लाइन में पूर्वाह्न 11:20 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। जबकि समाहरणालय स्थित बाबा भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण , गांधी चौक कोडरमा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा।


