पन्ना में नेशनल हाईवे पर पलटा ट्राला:पन्ना-सतना मार्ग पर ड्राइवर हेल्पर ने कूदकर बचाई जान; बुरी तरह पिचका वाहन

पन्ना जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-39 पर गणतंत्र दिवस के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पन्ना-सतना मार्ग पर सकरिया के पास एक तेज रफ्तार ट्राला बेकाबू होकर पलट गया। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि भारी-भरकम ट्राला पूरी तरह टूट गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक-हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बच गई। चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्राला सतना से पन्ना की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था। जैसे ही गाड़ी सकरिया के पास पहुंची, ड्राइवर उस पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्राला को पलटता देख चालक और हेल्पर ने अपनी जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से नीचे छलांग लगा दी। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा और बॉडी बुरी तरह पिचक गई। मलबे में तब्दील हुआ भारी वाहन हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्राल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क किनारे पलटे वाहन की वजह से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद वाहन को रास्ते से हटाया गया। बेलगाम रफ्तार बना मुसीबत पन्ना जिले में पिछले कुछ समय से सड़क हादसों के ग्राफ में तेजी आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ और ढलानों पर अक्सर चालक सावधानी नहीं बरतते, जिसके कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *