राजस्थान में कल से फिर बारिश का अलर्ट:भरतपुर में सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाकर सोई महिला की जलने से मौत

राजस्थान में मौसम में फिर से बदलाव शुरू हो गया। कल राजस्थान के कई शहरों में दोपहर को हल्के बादल छाए और धूप कमजोर रही। इससे दिन के तापमान में गिरावट हुई और दिन में हल्की ठंडक रही। भरतपुर के भुसावर में अलाव जलाकर सोई महिला की जलने से मौत हो गई। अब मौसम केन्द्र जयपुर ने 3 फरवरी से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उसके प्रभाव से 3-4 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के कई शहरों में दोपहर बाद हल्के बादल छाए। जयपुर, सीकर, अलवर में मौसम के बदलाव से यहां दोपहर बाद हल्की ठंडी हवा चली और ठंडक बढ़ गई। चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा तापमान कल दिन में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। धौलपुर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 28.5, उदयपुर में 27.2, भीलवाड़ा में 27.4, अजमेर में 26.3, कोटा में 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, सीकर में 24.5, जैसलमेर में 25.2, जोधपुर में 27.4, गंगानगर में 24.1 और जयपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हनुमानगढ़, माउंट आबू में कल दिन में ज्यादा सर्दी रही, यहां का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। सुबह-शाम की सर्दी भी बढ़ी राजस्थान में दिन के साथ-साथ सुबह-शाम के तापमान में भी गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई। कल भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, सीकर, गंगानगर, डूंगरपुर, सिरोही, जालोर, करौली, फतेहपुर, अलवर समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। कल सबसे कम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस माउंट आबू में दर्ज हुआ। अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज भी प्रदेश के तापमान में थोड़ी गिरावट होने और सर्दी में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। 3-4 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से जयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के अलावा भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अलाव जलाकर सोई महिला की मौत
ठंड से बचने के लिए चारपाई के नीचे अलाव जलाकर सोई महिला लच्छो देवी (60) की जलकर मौत हो गई। रविवार सुबह 4 बजे पड़ोसी उठा तो उसने मकान से धुआं उठता देखा। घटना भरतपुर के भुसावर में शनिवार देर रात 2 से 3 बजे के बीच हुई। भुसावर थानाधिकारी नरेश शर्मा ने बताया- पुरानी सब्जी मंडी में लच्छो देवी अकेली रहती थी। वह विधवा थी। दो बेटों की मौत पहले ही हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *